Posts

Showing posts from February 22, 2025

स्वतंत्रता संग्राम में जैन: सेनानी साताप्पा टोपण्णावर

Image
                                                                                     विजयी विश्व तिरंगा प्यारा। झण्डा ऊँचा रहे हमारा || श्री श्यामलाल पार्षद द्वारा रचित यह गीत हमारे स्वतंत्रता आन्दोलन का प्रेरणा गीत बना था । इस गीत को गाते हुए न जाने कितने नौजवान आजादी के आन्दोलन में कूद पड़े थे। अपने झण्डे को ऊँचा रखने के लिए ही तो हमारे शहीदों ने अपनी कुर्बानियाँ दीं थीं। तिरंगा आज भी हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है। यही तिरंगा राष्ट्र ध्वज हमारी कीर्ति को दिग् दिगन्त व्यापिनी बनाता हुआ आज भी शान से लहरा रहा है।  इसकी शान न जाने पाये।   चाहे जान भले ही जाये ।। यह मूल-मंत्र आज भी हमें राष्ट्र-ध्वज पर मर मिटने की प्रेरणा देता है। इसी राष्ट्र ध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए अमर शहीद वीर साताप्पा टोपण्णावर ने अपनी जान की परवाह न करत...