Posts

Showing posts from March 20, 2025

विहार से बिहार! बिहार राज्य का सही नामकरण इतिहास Vihaar to Bihar! Correct Naming History of Bihar|

Image
समस्त भारतवासियों से नमस्ते|  विहार से  बिहार! आप सब लोगों ने कभी ध्यान दिया कि बिहार का पूर्व इतिहास में शब्द रहा है  विहार| आप इंटरनेट पर शोध करेंगे तो आपको यही शब्द  दिखेगा...विहार| विहार का मतलब क्या है?  कौन सी संस्कृति से इसका रिश्ता  है?  जैन संस्कृति या यूं कहें श्रमण संस्कृति में विहार शब्द का नियमित उपयोग  होता है| वर्तमान परिस्थिति में जब जैन मुनि एवं आर्यिका  साधु साधवी एक स्थान से दूसरे स्थान पैदल जाते  हैं तो हम विहार शब्द का उपयोग करते हैं| यह शब्द श्रमण संस्कृति में अधिक प्रचलन में है लेकिन  वर्तमान भारत में किसी अन्य संस्कृति में इस शब्द का इतना बहुतायत में उपयोग नहीं  होता है| आप जैन समाज के अपने किसी भी बंधु से  इस विषय पर चर्चा करिए| वह आपको बताएंगे कि जब जैन मुनि  उनके नगर में आते हैं, उनका चातुर्मास होता है, या वह वहां से विहार कर रहे होते  हैं तो हर समय यही शब्द उपयोग में  आएगा| विहार का बिहार से जो जुड़ाव है वह प्रारंभ होता है भगवान महावीर   से| भगवान महावीर का जन्म पूर्व इतिहास ...